A description of my image rashtriya news रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन 5 फरवरी तक - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन 5 फरवरी तक



 रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन 5 फरवरी तक


मंडला

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मण्डला जिले में 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक रामेश्वरम-मदुरई की तीर्थ यात्रा करायी जा रही है। तीर्थ यात्रा के इच्छुक 250 व्यक्तियों से 5 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र तहसीलदारों द्वारा प्राप्त किया जाना है, ताकि 6 फरवरी तक आई.आर.सी.टी.सी. भोपाल को सूची उपलब्ध करायी जा सके।

यात्रा 19 फरवरी से 25 फरवरी तक कुल 7 दिवस की होगी। तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा तहसील नैनपुर रेल्वे स्टेशन तक पहुंचाया जायेगा, जहाँ से यात्रा प्रारंभ होगी तथा 25 फरवरी को यात्रा वापस आने पर मण्डला वापस लाया जायेगा। यात्री अपने साथ मौसम के अनुरूप व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री आदि साथ में रखेंगे, साथ ही विशिष्ठ सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं को वहन करेंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्रीगण अपने साथ आधार कार्ड, परिचय पत्र रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.