A description of my image rashtriya news घर-घर जाकर 4 एवं 5 फरवरी को वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

घर-घर जाकर 4 एवं 5 फरवरी को वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे

 


घर-घर जाकर 4 एवं 5 फरवरी को वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे


मंडला, 

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के ग्रामों में आयुष्मान भारत निरामयम के अंतर्गत वय वंदना योजना में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। 4 एवं 5 फरवरी को ग्राम स्तर पर वृहद सर्वेक्षण के लिए घर-घर जाकर आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम रोजगार सहायक का दल भ्रमण करेगा और 70 वर्ष की आयु के जनसमुदाय का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करेंगे। सर्वेक्षण दल के प्रभारी सी.एच.ओ., ग्राम रोजगार सहायक होंगे।

आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करेंगी। सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. कार्ययोजना अनुसार सर्वे दल के साथ जाकर कार्ड बनायेंगी। रोजगार सहायक कार्ययोजना अनुसार सर्वे दल के साथ जाकर कार्ड बनायेंगे। विकासखण्ड स्तर पर सर्वेक्षण दल की रिपोर्टिंग प्रभारी विकासखण्ड कम्यूनिटी मोबिलाईजर द्वारा ली जायेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला स्तर पर कम्यूनिटी मोबिलाईजर नोडल अधिकारी के सहायक होंगे एवं 4 एवं 5 फरवरी को वृहद सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.