जलगांव जामोद में रमजान के अवसर पर बाजार रात 12 बजे तक खुला रहेगा थानेदार नितीन पाटील का आश्वासन; नगर परिषद अध्यक्ष सै. नफीज सै. शफीक के निवेदन पर त्वरित कार्रवाई
जलगांव जामोद में रमजान के अवसर पर बाजार रात 12 बजे तक खुला रहेगा
थानेदार नितीन पाटील का आश्वासन; नगर परिषद अध्यक्ष सै. नफीज सै. शफीक के निवेदन पर त्वरित कार्रवाई
जलगांव जामोद (प्रतिनिधि): शेख शहजाद
पवित्र रमजान माह के मद्देनजर जलगांव जामोद शहर के मुस्लिम समाज एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के सभापति सै. नफीज सै. शफीक द्वारा दिए गए निवेदन पर थानेदार नितीन पाटील ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए रमजान के दौरान बाजार रात 12 बजे तक खुले रखने का आश्वासन दिया है।
पुलिस प्रशासन का सकारात्मक कदम
रमजान महीने में रोज़ा और नमाज़ के समय को देखते हुए रात में खरीदारी के लिए अधिक भीड़ होती है। इस आवश्यकता को समझते हुए नगर परिषद के सभापति सै. नफीज सै. शफीक ने पुलिस स्टेशन में लिखित निवेदन देकर दुकानों को देर रात तक खुला रखने की अनुमति मांगी थी। इस पर थानेदार नितीन पाटील ने तत्काल चर्चा कर नागरिकों की सुविधा के लिए सहमति प्रदान की।
थानेदार नितीन पाटील ने कहा,
“रमजान एक पवित्र महीना है और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए बाजार रात 12 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी नागरिक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।”
दिन में तेज गर्मी और रात 10 बजे तक चलने वाली नमाज़ के कारण लोगों को खरीदारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। अब पुलिस प्रशासन द्वारा रात 12 बजे तक बाजार खुला रखने की अनुमति मिलने से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। इससे रमजान की खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
सभापति सै. नफीज सै. शफीक ने पुलिस प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ रमजान मनाने की अपील की है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं