संकल्प से समाधान अभियान’कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिये निर्देश
संकल्प से समाधान अभियान’
बुरहानपुर,संकल्प से समाधान अभियान’’ के तहत मंगलवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान अंतर्गत शासन की 106 सेवाओं से संबंधित विभागों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि, पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जायें।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित गतिविधियों, आयोजित किए जा रहे शिविरों, पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों तथा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित एवं सटीक एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान है। विदित है कि, जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा नियमित रूप से अभियान की समीक्षा की जा रही है।
बैठक में जानकारी दी गई कि संकल्प से समाधान अभियान केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चार चरणों में 12 जनवरी से 31 मार्च, 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं