स्वच्छता से स्वास्थ्य तक,मां पोहरा देवी सोसाइटी ने गांव–गांव फैलाया जागरूकता का उजालादूषित जल बना बीमारियों की जड़, स्वच्छता ही सुरक्षा—ग्रामीणों को दी गई अहम सीख।
स्वच्छता से स्वास्थ्य तक,मां पोहरा देवी सोसाइटी ने गांव–गांव फैलाया जागरूकता का उजाला
दूषित जल बना बीमारियों की जड़, स्वच्छता ही सुरक्षा—ग्रामीणों को दी गई अहम सीख।
बुरहानपुर।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर द्वारा ग्राम घाघरला एवं गोराडिया में स्वच्छता एवं दूषित जल से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों को लेकर एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि दूषित पानी के सेवन से डायरिया, टायफाइड, पीलिया, त्वचा रोग एवं अन्य संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का स्वास्थ्य सबसे अधिक प्रभावित होता है।
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी उबालकर पीने, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने तथा खुले में कचरा न फैलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने यह भी बताया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी की इस सराहनीय पहल की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम गांवों के लिए बेहद जरूरी हैं, जिससे लोग समय रहते बीमारियों से बचाव कर सकें।
संस्था द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, खेल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे प्रयासों को ग्रामीणों ने समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने स्वच्छता अपनाने और स्वच्छ जल के उपयोग का संकल्प लिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं