नैनपुर के समनापुर ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत,
नैनपुर के समनापुर ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 11 घायल, 5 गंभीर
- 709 मालवाहक और बुलेरो वाहन की जोरदार भिड़ंत
- दोनों ही वाहनों के सामने से परखच्चे उड़े
नैनपुर - नैनपुर से महज 5 किमी दूर मंडला सड़क मार्ग पर समनापुर ग्राम में सोमवार शाम 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 709 मालवाहक और बुलेरो वाहन की आमने सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था, कि दोनों ही वाहन के सामने से परखच्चे उड़ गये। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 अन्य घायल बताए जा रहे है। इसमे 5 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को नैनपुर चिकित्सालय लाकर उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर घायलों को अन्यत्र रेफर करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुलेरो में कुल 12 सवार यात्री मंडला से सामाजिक कार्यक्रम करके लौट रहे थे। जबकि 709 मालवाहक वाहन मंडला की ओर जा रहा था। बुलेरो में सवार यात्री सिवनी जिले के बताए जा रहे हैं। जिसमे मृतक का नाम रंगलाल सिप्पी छपारा सिवनी का बताया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही नैनपुर पुलिस बल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा। जहां से फौरी तौर पर राहत और बचाव कार्य के साथ घायलो को ततकाल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता के कारण दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी पहुंचे। जिससे ततकाल सहायता मिली और लोगो को जल्द उपचार मिल सका।
rashtriya news




कोई टिप्पणी नहीं