A description of my image rashtriya news विकसित भारत की दिशा में एक कदम है "एक राष्ट्र एक चुनाव" नैनपुर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ छात्र संवाद - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

विकसित भारत की दिशा में एक कदम है "एक राष्ट्र एक चुनाव" नैनपुर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ छात्र संवाद

 


विकसित भारत की दिशा में एक कदम है "एक राष्ट्र एक चुनाव" नैनपुर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ छात्र संवाद



नैनपुर- वन नेशन वन इलेक्शन विषय को लेकर स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन मंडला के बैनर तले मंडला विधानसभा के शासकीय महाविद्यालय नैनपुर में एक सशक्त  "छात्र संवाद" कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें एक देश एक चुनाव की अवधारणा के दूरगामी सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में अभियान के जिला सहसंयोजक रहीश ठाकुर के द्वारा प्रस्तावना रखते हुए वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में विषय रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीतेश झारिया मंडल महामंत्री भाजपा द्वारा किया गया। अभियान के जिला संयोजक ओजस्वी वक्ता श्री मंगलेश चक्रवर्ती ने वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को राजनीतिक स्थिरता और विकास की नई युग की शुरुआत करने वाला कहा साथ ही इसका सकारात्मक प्रचार प्रसार करने का आग्रह करते हुए उपस्थित छात्रों को अपने ओजस्वी वक्तव से प्रेरित करते हुए वन नेशन वन इलेक्शन क्या है इसके क्या फायदे हैं यह कैसे संभव हो पाएगा संविधान में क्या संशोधन करने पड़ेगें और इसमें छात्रों और युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है इन बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वन नेशन वन इलेक्शन आने वाले समय में भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नया रूप देने की क्षमता रखता है। एक देश एक चुनाव यानी हर दो चार महीने में होने वाले चुनावों के झंझट से मुक्ति और एक संगठित ऊर्जा से भरा चुनाव प्रबंधन है। एक देश एक चुनाव केवल एक नीति या विचार मात्र नहीं  यह नए भारत का नया संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी का यह विजन एक सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में अभियान के जिला टोली सदस्य श्री ब्रजेश गुमास्ता श्री अश्विनी सोनी जी आर्यन झारिया जी आकाश उपाध्याय अनुराग कार्तिकेय समेत महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.