A description of my image rashtriya news जंगल में बाघ का हमला, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जंगल में बाघ का हमला, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 


जंगल में बाघ का हमला, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत 


बिछिया के जंगल में बाघ का हमला, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

  • कटंगा रैयत निवासी पंचम धुर्वे का क्षत-विक्षत शव मिला
  • ग्रामीणों ने 1 करोड़ मुआवजे की मांग

मंडला . मंडला जिले के बिछिया सामान्य वन मंडल क्षेत्र में बाघ के हमले से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपनी मवेशियों को चराने जंगल गया था, जिसके दो दिन बाद उसका क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। कटंगा रैयत निवासी पंचम धुर्वे विगत 5 दिसंबर को अपनी मवेशियों को लेकर घर के पास लगे जंगल में गए थे। जब शाम को वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने बिछिया थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।

जानकारी अनुसार रविवार को कुछ ग्रामीणों ने गांव में सूचना दी कि उन्होंने जंगल में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा है। तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव स्थल पर जाकर शिनाख्त की। परिजनों ने शव की पहचान पंचम धुर्वे के रूप में की। दोनों विभागों के द्वारा विधिवत कार्रवाई पूरी की गई, और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों ने की मांग 

इस घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामवासियों ने वन विभाग के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए और अपनी सुरक्षा को लेकर कुछ मांगें रखीं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहां कि जंगल की ओर फेंसिंग की ऊँचाई बढ़ाई जाए। बारामासी की सफाई विधिवत तरीके से नियमित रूप से करवाई जाए। मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग वन्यजीवों के मूवमेंट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.