A description of my image rashtriya news एनएच-30 पर अनियंत्रित ट्रक का कोहराम - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

एनएच-30 पर अनियंत्रित ट्रक का कोहराम



 एनएच-30 पर अनियंत्रित ट्रक का कोहराम 


पिकअप को टक्कर मारकर पलटा, तीन की मौत

अहमदपुर चौराहा के पास देर रात भीषण हादसा

मृतकों में ढाबा संचालक और एक बालक शामिल

मंडला . मंडला रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर चौकी अंजनिया क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर चौराहा के पास देर रात लगभग 01 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अनियंत्रित ट्रक रायपुर से सरिया लेकर जबलपुर की तरफ जा रहा था, इसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया।




जानकारी अनुसार मंडला बिछिया मार्ग में अंजनिया अहमदपुर चौराहा एक्सीडेंटल जोन बन गया है। इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। शनिवार और रविवार की रात एक्सीडेंटल जोन के समीप मटर से लोडेड एक पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान रायपुर की ओर से जबलपुर जा रहे सरिया से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने इस पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर अहमदपुर रोड संचालित महिष्मती ढाबा संचालक को भी टक्कर मारी और ट्रक पलट गया। बताया गया कि ढाबा संचालक पिकअप वाहन के पास ही खड़े थे।




हादसे में तीन लोगों की मौत 

अहमदपुर चौराहे के पास इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिष्मती ढाबा संचालक शीतल गुप्ता निवासी अंजनिया पिकअप वाहन के समीप खड़े थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बालक की भी मौत हो गई, जो ट्रक में सवार था, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसके साथ ही एक पिकअप हेल्पर भी इस हादसे का शिकार हो गए। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।




                     ढावा संचालक शीतल गुप्ता

घंटो चला रेस्क्यू 

बताया गया कि इस दर्दनाक हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हुई। पलटे हुए ट्रक के नीचे फंसे बालक और पिकअप हेल्पर के शवों को क्षत-विक्षत हालत में घंटों चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला जा सका। जिसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। वहीं हादसे में ट्रक क्लीनर भी गंभीर घायल हो गया। घायल क्लीनर को अंजनिया स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।




ट्रक चालक फरार 

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अंजनिया पुलिस ने बताया कि ट्रक राजगढ़ का और पिकअप वाहन जबलपुर की बताई जा रही है। अंजनिया चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गमगीन का माहौल बना हुआ है।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.