कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर बुरहानपुर में आयोजन, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प - रिंकू टॉक
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर बुरहानपुर में आयोजन, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प - रिंकू टॉक
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रावेर रोड स्थित राजस्थानी भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस ध्वज फहराकर की गई, जिसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने फहराया। कार्यक्रम का संचालन संतोष देवताले द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और मजबूत लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने आज़ादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज जब देश में लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर खतरे मंडरा रहे हैं, तब कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हक, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की आवाज़ बनकर संघर्ष करते रहेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमीद काज़ी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सौहार्द और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि 140 वर्षों का इतिहास त्याग, बलिदान और सेवा की मिसाल है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह (शेरा भैया) ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को एकजुट रखने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले समय में नगर निगम और पंचायत चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करें और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं।
पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा सकती है। उन्होंने संगठनात्मक एकता और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू टॉक, हमीद काज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव, अजय रघुवंशी, सलीम कोटनवाला, श्रीमती मीनाक्षी महाजन, मुन्ना यादव, संजय चौकसे, अर्जुन जंगाले, फ़हीम हाशमी, मुज्जु मीर, नोमान खान,विनोद मोरे हाफिज मंसूरी, आसिफ खान, रफीक मंसूरी, आशीष भगत, इमरान हुसैन, वसीम बक्स, सुखलाल महाजन, रियाज़ अंसारी, इंद्रशेन देशमुख, देवेश्वर ठाकुर, कैलाश यावतकर,रुस्तम भाई हेमंत सोनवणे, उबैद उल्ला, असलम खान, अरुण महाराज, हेमंत पाटिल, कैलाश पाटिल, इदरीश खान साहब प्रमोद जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के 140 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं