जिला स्तरीय युवा उत्सव में नैनपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का दिखाया जलवा
जिला स्तरीय युवा उत्सव में नैनपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का दिखाया जलवा
नैनपुर - शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के छात्र–छात्राओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में एक बार फिर अपनी शानदार कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय व नैनपुर तहसील का नाम गर्व से रोशन किया। यह सफलता महाविद्यालय के प्राचार्य **डॉ. जी. सी. मेश्राम** के मार्गदर्शन, युवा उत्सव प्रभारी **डॉ. ज्योति सिंह** के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी **डॉ. संजीव कुमार सिंह** एवं **सुश्री रिया अवधवाल** के संयोजन से संभव हो सकी।
प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 विधाओं में उपलब्धियाँ हासिल की—
**प्रतियोगिता परिणाम**
* **पोस्टर प्रतियोगिता** – शबनम वरकड़े (प्रथम)
* **कार्टूनिंग** – आशुतोष विश्वकर्मा (प्रथम)
* **क्ले मॉडलिंग** – अंकित साहू (प्रथम)
* **एकल नृत्य** – अंकित साहू (प्रथम)
* **वाद–विवाद (विपक्ष)** – नंदनी झरिया (प्रथम)
* **वाद–विवाद (पक्ष)** – देवेंद्र परते (द्वितीय)
* **स्पॉट पेंटिंग** – मोनिश प्रजापति (द्वितीय)
* **रंगोली** – पायल चंद्रवंशी (द्वितीय)
* **सामूहिक नृत्य** – छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
सामूहिक नृत्य में **पूर्णिमा अवधवाल, अश्वनी अवधवाल, महक अवधवाल, कल्पना राजपूत, कंचन राजपूत, राधा धुर्वे, सौम्या नंदा और पूर्णिमा मरकाम** ने राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया तथा जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं