भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार
नैनपुर -शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त आदेशानुसार एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, राष्ट्रीय वेबिनार भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर किया गया।
वेबिनार का आयोजन प्राचार्य डॉ. जी. सी. मेश्राम के मार्गदर्शन, डॉ. जे. एस. उर्वेती के संयोजन और डॉ. कुलभूषण रजक के सह संयोजन में आयोजित किया गया। वेबिनार का प्रारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण से किया गया, राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य वक्ता डॉ मुकेश कुमार मालवीय विधि प्रोफेसर और डॉ राजु मांझी विधि प्रोफेसर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी उत्तरप्रदेश और डॉ. जगत सिंह मंडलोई प्रोफेसर विभागाध्यक्ष वाणिज्य, डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू उपस्थित रहे। वेबिनार के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ जी सी मेश्राम द्वारा सभी प्रतिभागियों और छात्र छात्राओं को वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दीं गई। उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त संचालक जबलपुर डॉ.पी.आर चंदेलकर द्वारा वेबिनार आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की गई। पी एम श्री रानी दुर्गावती लीड कॉलेज मंडला प्राचार्य डॉ अनिल गुप्ता द्वारा वेबिनार आयोजन के लिए बधाई और नित निरन्तर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए बधाई दी।
*मुख्य वक्ता डॉ मुकेश कुमार मालवीय* द्वारा अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय और अग्रेजों के शासन काल में समाज के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में लड़ाई लड़ी और समाज को जागरूक करने लिए सदैव प्रयास करते रहे और मुंडा जनजाति को जागरूक करने का काम किया पर विचार व्यक्त किए। *मुख्य वक्ता डॉ राजु मांझी* द्वारा अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजों के विरोध में चलाए गए सभी आंदोलनों के बारे में जानकारी दी, उसी में विशेष आंदोलन उलगुलान के बारे में जानकारी दी, बिरसा मुंडा जी द्वारा *हमारे देश में हमारा राज* नारा दिया और अग्रेजों से अंतिम सांस तक लड़ते रहे, अंग्रेजों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को पकड़वाने में जो सहयोग करेगा उसे 500 रूपये पुरुस्कार देने की घोषणा कर, पकड़ा गया इन सब बातों की विस्तृत से जानकारी दी।
*मुख्य वक्ता डॉ जगत सिंह मंडलोई* द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में जानकारी दी और साथ ही बिरसा मुंडा के नाम से संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ.हरवंश मरावी शहडोल विश्वविद्यालय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. ज्योति सिंह द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन और उनके द्वारा चलाए गए आंदोलन के ऊपर पेपर वाचन किया गया। वेबिनार के अंत में डॉ. गिरवर सिंह राजपूत द्वारा मुख्य वक्ता, सभी अतिथियों, वेबिनार आयोजन समिति सभी का आभार व्यक्त किया। वेबिनार आयोजन में डॉ. प्रियंका चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा।
महाविद्यालय परिवार से वेबिनार में प्रो एम के बघेल, डॉ राजेश मासतकर, डॉ. आर एस धुर्वे, प्रो. रविन चौहान, प्रो देव प्रकाश उईके, डॉ. रवि यादव, डॉ. नरेंद्र राहंगडाले, डॉ. संजीव सिंह, श्री अमित सेन, श्री राहुल विश्वकर्मा, रिया अवधवाल, मनीष साहू, अमित यादव, श्री मानसिंह मरावी, श्री विनोद ठाकुर साथ ही समस्त अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं