सांसद पाटील की पहल पर बुरहानपुर में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, 10 वार्डों को मिला ₹1.50 करोड़ का तोहफा
सांसद के प्रयासों से बुरहानपुर को मिली सौगात: 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ का विकास पैकेज मंजूर।
भाजपा पार्षदों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का किया स्वागत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जताया आभार।
सांसद पाटील की पहल पर बुरहानपुर में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, 10 वार्डों को मिला ₹1.50 करोड़ का तोहफा
बुरहानपुर। शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने जा रही है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों की नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से हुई मुलाकात रंग लाई है। मंत्रीजी ने नगर के 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ का विकास पैकेज स्वीकृत किया है। इस घोषणा के बाद भाजपा पार्षदों ने सांसद पाटील का स्वागत कर उनका आभार जताया, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी धन्यवाद दिया।
023 में पार्षद निर्वाचित होने के बाद से ही कई वार्डों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। भुजड़े ने बताया 18 अगस्त 2025 को हम सांसद पाटील के नेतृत्व में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले थे। तब मंत्रीजी ने वार्डवार प्रस्ताव बुलवाए थे। अब 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।
उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें और भेजे गए प्रस्ताव दिखाते हुए कहा कि यह राशि सांसद पाटील के सतत प्रयासों का परिणाम है।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने बुरहानपुर को बड़ी सौगात दी है। सांसद पाटील ने कहा पार्षदों के आग्रह पर ₹1.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह शहर के विकास को गति देने वाला कदम है। सरकार हर स्तर पर जनता के हित में काम कर रही है
विकास पैकेज स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर भाजपा पार्षदों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं