राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा के लिए निखिलकांत पदम का चयन
राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा के लिए निखिलकांत पदम का चयन
मंडला - जिले के उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के उभरते हुए खिलाड़ी निखिलकांत पदम का चयन आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा के लिए किया गया है। यह उपलब्धि उन्होंने कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, प्राचार्य कल्पना नामदेव, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विकास खराड़कर, तीरंदाजी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार तथा जिला खेल प्रभारी मंगल पंद्रे के मार्गदर्शन में हासिल की है।
निखिलकांत पदम ने हाल ही में शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। उनके खेल और निरंतर मेहनत से प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है।चयन की इस सफलता पर खिलाड़ी, उनके परिवार तथा विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है। निखिलकांत पदम ने भी विश्वास जताया है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। वे सुखदेव सिंह पदम एवं दुजिया पदम के सुपुत्र हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट विद्यालय मंडला से सूर्यांश चौरसिया और निखिलकांत पदम दोनों का चयन शालेय राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ था। दोनों खिलाड़ियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं