A description of my image rashtriya news गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब 

  • सीएचसी बीजाडांडी में भव्य भंडारा और शोभायात्रा

मंडला . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। गणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं और अस्पताल स्टाफ ने गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी। शोभायात्रा के बाद प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।

इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सुबह से देर शाम तक चला, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। बीएमओ डॉ. अभय कीर्ति गजभिये के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफल रहा। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है।

इस आयोजन में अस्पताल के स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके समर्पण और सेवाभाव की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। डॉ. अभय गजभिये के नेतृत्व में अस्पताल न केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.