A description of my image rashtriya news कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने ब्राम्हण समाज की महिलाओं से की मुलाकात सुनी समस्या - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने ब्राम्हण समाज की महिलाओं से की मुलाकात सुनी समस्या



 कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने ब्राम्हण समाज की महिलाओं से की मुलाकात सुनी समस्या


नैनपुर- नैनपुर प्रगतिशील ब्राम्हण समाज की महिलाओं के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके को आमंत्रित किया गया था । उनके आगमन में महिला समाज की अध्यक्ष  श्री मती किरण दुबे के द्वारा तिलक वंदन कर उनका स्वागत किया साथ ही श्री मती पदमा शर्मा ओर सुनीता शर्मा के द्वारा भी स्वागत किया गया।ब्राम्हण समाज के इस कार्यक्रम में काफी माताएं बहने उपस्थित थी।कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके अपने सहज सभा के लिए जनता के मन में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं जिन्होंने इस आमंत्रण को सहजता से स्वीकार कर अपने व्यस्तम कार्यक्रम से समय निकल कर प्रगतिशील ब्राम्हण समाज की महिलाओं से खुल कर मिलीं और उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव उनको सहायता देने को बात कही साथ ही उनके साथ बैठकर भजनों को गाया भी ओर प्रफुल्लित मन से सब से मुलाकात की। प्रगतिशील ब्राम्हण समाज को महिलाओं के द्वारा कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके सब की लाडली कही जाने वाली सहज स्वभाव से परिचित मंत्री महोदया को धन्यवाद दिया और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। इस कार्यक्रम।में प्रगतिशील ब्राम्हण समाज की महिलाएं शामिल हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.