करणी सेना सिवनी में बड़ी नियुक्ति
करणी सेना सिवनी में बड़ी नियुक्ति
- महिपाल सिंह राजपूत को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी
मंडला - करणी सेना परिवार में एक अहम निर्णय लेते हुए ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के मार्गदर्शन एवं जिले के सभी पदाधिकारियों की सहमति से महिपाल सिंह राजपूत को सिवनी जिले का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि महिपाल सिंह राजपूत एक सक्रिय, योग्य और संगठन को नई दिशा देने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। उनकी नियुक्ति से करणी सेना सिवनी और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनेगी।
जिला अध्यक्ष एवं जबलपुर संभाग प्रभारी डॉ. जासवेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि –“हमें विश्वास है कि महिपाल सिंह राजपूत अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगे तथा समाज और संगठन दोनों को एक नई ऊँचाई प्रदान करेंगे।”इस नियुक्ति की खबर फैलते ही करणी सेना कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और जिलेभर से बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिलने लगीं।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं