A description of my image rashtriya news ए.बी.वी.पी. में डॉ राजेश मास्तकर नगर अध्यक्ष व रविन्द्र यादव बने नगर मंत्री - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ए.बी.वी.पी. में डॉ राजेश मास्तकर नगर अध्यक्ष व रविन्द्र यादव बने नगर मंत्री

 



ए.बी.वी.पी. में डॉ राजेश मास्तकर नगर अध्यक्ष व रविन्द्र यादव बने नगर मंत्री


  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनपुर नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित


नैनपुर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी। यह एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो युवाओं के बीच राष्ट्र के पुनर्निर्माण के साथ राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरूकता, और चरित्र निर्माण का संदेश फैलाता है। ABVP शिक्षा, संस्कृति, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है तथा विश्व का सबसे बड़े छात्र संगठन माना जाता है। इसके द्वारा समय-समय पर छात्र हितों की रक्षा, कैम्पस विकास, और सामाजिक सेवा के लिए अनेक आंदोलन एवं कार्यक्रम चलाए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 9 जुलाई को अभाविप का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसके बाद प्रत्येक नगर इकाई में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है।

  • जिस कड़ी में नैनपुर महाविद्यालय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर नैनपुर नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई.. जिसमें प्रवास पर आए मंडला जिला संयोजक संजय आर्मो द्वारा विद्यार्थी परिषद के विषय में बताया की आज के युग में युवाओं को सही दिशा की ओर काम करने की आवश्यकता है एवं आने वाली चुनौतियां से निपटने में विधार्थी परिषद सदैव आग्रणी रहा है। पश्चात् नैनपुर नगर की वर्ष 2025 - 26 हेतु नवीन कार्यकारिणी घाषित की गई..




नवीन कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान

नगर अध्यक्ष डॉ. राजेश मास्तकर,उपाध्यक्ष  डॉ. देव प्रकाश ऊईके, नगर मंत्री रवींद्र यादव,सह मंत्री सोनिया विश्वकर्मा,राजकुमार मसराम,एस एफ डी प्रमुख निधि विश्वकर्मा सह प्रमूख हर्ष परस्ते,एस एफ एस प्रमूख कमल सिंगराम सह प्रमूख निधि ऊईके,राष्ट्रीय कला मंच प्रमूख मोनीष चक्रवर्ती सह प्रमूख संयोगिता झारीया,खेलो भारत प्रमूख यशवंत सह प्रमूख हर्ष झारीया,स्टडी सर्कल प्रमुख भूपेंद्र ऊईके,विद्यालय कार्य प्रमुख पायल चंद्रवंशी सह प्रमुख प्रांजल झारिया, तकनीकी कार्य प्रमुख राजा साहू,छात्रावास प्रमुख अरुणा राज सह प्रमुख कुंजबिहारी इनवाती व निकिता मरावी,तनु गुप्ता को नगर कार्यकारिणी सदस्य  बनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, शिक्षक गण व सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने नवीन दायित्व वान कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की..

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.