खेत से घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत
खेत से घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत
खेत से लौट रहे ट्रैक्टर चालक की मौत
- ट्रेक्टर पलटने से नीचे दबा चालक
- गूजरसानी में ट्रैक्टर चालक ने गंवाई जान
- पुलिस कर रही मामले की जांच
- खेत में जुताई कर लौट रहा था ट्रैक्टर चालक
मंडला . नारायणगंज विकासखंड के ग्राम गूजरसानी में खेत में कार्य करने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक ट्रैक्टर खेत की मेढ़ पार करते समय पलट गया। सूचना मिलने पर नारायणगंज टिकरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार ग्राम गूजरसानी निवासी भैया लाल धुर्वे अपने एक किसान के खेत में जुताई का कार्य कर रहा था। खेत में जुताई का कार्य पूरा होने के बाद भैया लाल अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर को खेत की मेढ़ से पार करते समय भैया लाल ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस गंभीर हादसे में ट्रैक्टर चालक भैया लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना तत्काल नारायणगंज टिकरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक ट्रैक्टर चालक भैया लाल का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं