A description of my image rashtriya news जिले में अब तक 481.2 मिमी वर्षा दर्ज - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जिले में अब तक 481.2 मिमी वर्षा दर्ज

 



जिले में अब तक 481.2 मिमी वर्षा दर्ज


 मंडला-  जिले में एक जून से 4 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 481.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 4 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 99.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 67.2 मिमी, नैनपुर में 129.8 मिमी, बिछिया में 154.6 मिमी, निवास में 26.4 मिमी, घुघरी में 81.1 मिमी एवं नारायणगंज में 138.8 मिमी वर्षा आंकी गई है।

      अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जुलाई तक तहसील मंडला में 605.8 मिमी, नैनपुर में 582.8 मिमी, बिछिया में 463.9 मिमी, निवास में 369.3 मिमी, घुघरी में 381.7 मिमी एवं नारायणगंज में 490.1 मिमी वर्षा आंकी गई है।

      इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 241.9 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 371 मिमी, नैनपुर में 271.6 मिमी, बिछिया में 276.9 मिमी, निवास में 142.1 मिमी, घुघरी में 160.9 मिमी एवं नारायणगंज में 235.1 मिमी वर्षा आंकी गई थी।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.