A description of my image rashtriya news 35 साल की बेदाग सेवा को सलाम! विनय पाटिल और नंदू बारी को मंडी समिति ने दी गरिमामयी विदाई - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

35 साल की बेदाग सेवा को सलाम! विनय पाटिल और नंदू बारी को मंडी समिति ने दी गरिमामयी विदाई

बुरहानपुर:विनय पाटिल  एवं नंदू बारी  दोनों को अर्धवार्षिकी पूर्ण करने पर कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में विदाई कार्यक्रम किया गया ।



मंडी सचिव  भूपेंद्र सिंह सोलंकी जी के नेतृत्व में दोनों कर्मचारियों की अर्धवार्षिक की पूर्ण होने पर समस्त मंडी परिवार द्वारा स्वागत किया गया मंडी सचिव  भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने सहायक उप निरीक्षक  विनय पाटिल एवं कार्यालय सहायक  नंदन किशोर बारी का पुष्प हार पहनाकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया ।


मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने दोनों कर्मचारियों को उनके मंगलमय जीवन की कामना की और कहा कि 35 वर्षों की सर्विस में बेदाग होकर कार्य करना बहुत बड़ी बात है ।


उन्होंने अफसोस जारी किया आपको पुरानी पेंशन नहीं मिल पाएगी मंडी के वरिष्ठ कर्मचारी श्री सुनील पाटिल द्वारा दोनों कर्मचारियों के संबंध में कहां गया कि दोनों को आज तक किसी प्रकार का नोटिस नहीं देना उनकी कार्य शैली को सिद्ध करता है ।

श्रीकांत गंगराड़े  ने कहा दोनों कर्मचारी हमेशा मंडी ही तुम्हें कार्य करते रहे हमेशा कार्य करने के लिए तत्पर रहे कभी समय नहीं देखा हमेशा मंडी को जब आवश्यकता नहीं तब उपस्थित हो गए यह ।

आपकी महानता है मंडी के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों का स्वागत किया गया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुनील पाटिल द्वारा किया गया आभार दिनेश सोनी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.