A description of my image rashtriya news जल गंगा संवर्धन अभियानउतावली चेक डेम पर श्रमदान एवं गहरीकरण कार्यअधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव-श्रृंखला बनाकर किया श्रमदान - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जल गंगा संवर्धन अभियानउतावली चेक डेम पर श्रमदान एवं गहरीकरण कार्यअधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव-श्रृंखला बनाकर किया श्रमदान

जल गंगा संवर्धन अभियान
उतावली चेक डेम पर श्रमदान एवं गहरीकरण कार्य
अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव-श्रृंखला बनाकर किया श्रमदान।



बुरहानपुर- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन ग्राम पंचायत एमागिर्द अंतर्गत उतावली चेक डेम पहुंचा। यहां पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित रहा।


 हाथों में ग्लव्स, चेहरे पर मास्क सहित सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से उतावली चेक डेम पर सफाई कार्य किया।


देशभक्ति गीतों के साथ जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव-श्रृंखला बनाकर श्रमदान के दौरान एकत्रित हुए कचरे को उचित निपटान हेतु आपसी सहयोग से ट्रेक्टर-ट्रॉली तक पहुंचाया।

अधिकारी-कर्मचारियों ने गेती, फावड़ा उठाकर कचरे को इकट्ठा किया।


 इस कार्य में सभी ने आगे आकर सहभागिता की। जेसीबी के माध्यम से गहरीकरण का कार्य किया गया। 


विदित है कि, जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार विभागों के समन्वय से कार्य किये जा रहे हैं।

 सभी विभाग इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहे है। क्षेत्रों में जन सहयोग से भी कार्य किये जा रहे है। 

अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने जिलेवासियों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.