नैनपुर एसडीएम एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने एनिकट बांध में पेयजल सप्लाई हेतु पानी की स्थिति का लिया जायजा
नैनपुर एसडीएम एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने एनिकट बांध में पेयजल सप्लाई हेतु पानी की स्थिति का लिया जायजा
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी रहे मौजूद
- जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन हेतु किया गया निरीक्षण
नैनपुर- तीव्र गर्मी के चलते आए दिन पेयजल स्रोत सूखने जा रहे हैं जिससे नगर में जल की कमी हो सकती है जिसको देखते हुए अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशुतोष महादेव ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस द्वारा आगामी दिनों में जल संकट को देखते हुए वार्ड क्रमांक 2,7 एवं 14 के एनिकट बांध में पेयजल सप्लाई हेतु पानी की स्थिति का जायजा लिया गया व जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशुतोष महादेव ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस ,जल कार्य सभापति राजा राम शर्मा ,राजस्व उप निरीक्षक श्री प्रेम कुमार चौटेल,गोपी नंदा ,रोहित चौटेल उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं