A description of my image rashtriya news संविधान के पथ पर चलकर बाबा साहेब को सम्मान देती है भाजपा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

संविधान के पथ पर चलकर बाबा साहेब को सम्मान देती है भाजपा

 



संविधान के पथ पर चलकर बाबा साहेब को सम्मान देती है भाजपा 


  • विचार गोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कुंवर विजय शाह

  • भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर पर सम्मान सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन  भारतीय जनता पार्टी द्वारा

मण्डला-   नगर पालिका टाउन हॉल में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर पर सम्मान सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन  भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं  वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एसएस उद्दे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित से की गई। 





मंचासीन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री का पगड़ी पहनाकर कर स्वागत किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने श्री शाह का शॉल श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शाह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता, न्याय, भाईचारा, बंधुत्व और संविधान निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है जो हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देती है। हमें डॉ. अम्बेडकर के मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि बाबा साहब का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जो कि भारतीय रिजर्व बैंक है की स्थापना में  बहुत बड़ा योगदान रहा है क्योंकि वे एक अर्थशास्त्री थे। इसलिए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने लोगों को कृषि क्षेत्र और औद्योगिक गतिविधियों के विकास के लिए प्रेरित किया उन्होंने लोगों को बेहतर शिक्षा और सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए भी प्रेरित किया दलित बौद्ध आंदोलन उनसे प्रेरित था। मंत्री श्री शाह ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया जिनमें से एक नाम भीमराव अम्बेडकर का भी नाम है।




  •  संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की संघर्ष गाथा भारत के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर एक दलित समुदाय से आते थे जिन्होंने कर्मों से अपनी पहचान को सिद्ध किया और भारत के समस्त नागरिक को एक स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार दिया जिससे जातिवाद भेदभाव छुआछूत को खत्म किया और भारत देश को एक नई उपलब्धि मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस महान नेता की हमेशा अवहेलना की है। वहीं भाजपा ने देश की इस महान विभूति को समय के साथ सम्मान दिया और भारत रत्न से सम्मानित भी किया उन्होंने इस दौरान आतंकवाद पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि आतंकवादियों से भारत देश डरने वाला नहीं है जिस तरह की कायराना हरकत की गई है उसकी पूरे देश में निंदा हो रही है। वही उन्होंने मंच से कहा कि मंडला में ट्राइबल डी मार्ट खोला जायेगा। जो कि आदिवासी महिलाएं संचालित करेंगी और यहां पर सभी दैनिक उपयोग की सामग्री सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की सरकार है जिसका उद्देश्य केवल विकास है। वहीं पीएचई कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सदैव समाज के कमजोर, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और असमानता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार हमें समानता, न्याय और बंधुत्व की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके पदचिन्हों में चलकर हम समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। 



भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया और पंचतीर्थ विकसित किए। संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता और न ही इससे छेड़छाड़ कर सकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से मशहूर बीआर अंबेडकर एक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी जिन्हें उस समय अछूत माना जाता था। भारत के संविधान के प्रमुख निर्माता अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले अंबेडकर का भारतीय गणराज्य की संपूर्ण अवधारणा के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। वही मंच का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी जुगल किशोर बघेल के द्वारा किया गया। वहीं आभार प्रदर्शन बसंत चौधरी के द्वारा किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.