ग्राम सुराजपुरा में कुएं में तैरता मिला वृद्ध महिला का शव, गांव में दहशत का माहौल
ग्राम सुराजपुरा में कुएं में तैरता मिला वृद्ध महिला का शव, गांव में दहशत का माहौल
नैनपुर - थाना नैनपुर अंतरगत पिंडरई से मंडला मार्ग पर ग्राम सुरजपुरा में मार्ग के किनारे स्थित कुएं में एक वृद्ध महिला का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की बेटी ने बताया कि हम सभी ग्राम सूरजपुरा में रहते है। मेरी माँ रंजो बाई जो गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे से घर से निकल गई थी। एवम रात्रि में वापस नही आई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब गांव के लोग पानी भरने के लिए हम कुएं के पास गए। तो कुएं में रंजो का शव तैरता मिला। जिसकी जानकारी ग्राम के निवासी एवम पूर्व जनपद सदस्य को दी गई एवं नैनपुर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाया एवं पंचनामा तैयार कर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव नैनपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। आगे की विवेचना नैनपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं