A description of my image rashtriya news राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में मंडला जिले की दो छात्रों का चयन हुआ चयन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में मंडला जिले की दो छात्रों का चयन हुआ चयन

 


राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में मंडला जिले की दो छात्रों का चयन हुआ चयन

  • दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा 

  • दोनों छात्राएं फ्री नेशनल कैंम्प के लिए ग्वालियर के लिए रवाना

मंडला। जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जनजाति कार्य विभाग की सहा. आयुक्त वंदना गुप्ता एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी मंगल सिंह पंद्रे के मार्गदर्शन में खो-खो राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालपी की छात्रा रिंकी मार्को एवं शासकीय हाई स्कूल धनगांव विखं. मवई की छात्रा वर्षा मरावी का चयन हुआ है।
दोनों छात्राएं फ्री नेशनल कैंम्प के लिए ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है, जिसके बाद वे दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
इस उपलब्धि में शासकीय हाई स्कूल धनगांव के प्राचार्य त्रिलोक कुशराम सहित संतोष तेकाम, धीरज सिंह, सत्तन मरावी, कोच विपिन कुजूर, राजकुमार बावरिया, लीला पंद्रो, रामफल गोठरिया, स्काउट सचिव दिनेश दुबे, डीएस ठाकुर, अवध पटेल, मधु कछवाहा, नवीन चौरसिया एवं सभी पीटीआई ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.