A description of my image rashtriya news अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वन स्टॉप सेंटर की तरफ से गर्ल्स कॉलेज मण्डला में कार्यक्रम का किया गयाआयोजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वन स्टॉप सेंटर की तरफ से गर्ल्स कॉलेज मण्डला में कार्यक्रम का किया गयाआयोजन

 



अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वन स्टॉप सेंटर की तरफ से गर्ल्स कॉलेज मण्डला में कार्यक्रम का किया गयाआयोजन 


मंडला - अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वन स्टॉप सेंटर की तरफ से गर्ल्स कॉलेज मण्डला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मण्डला मधुलिका उपाध्याय द्वारा स्त्री शक्ति का महत्व बताया गया। आज के विकसित भारत की सर्वोच्च प्रतिष्ठित पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा और भी महत्वपूर्ण हो चुका है। नारी शक्ति किसी रंग, रूप, साज, सज्जा या किसी विशेष वर्ग की विशेषता नही बल्कि हर उस सृष्टिकर्ता की रचना की पराकाष्ठा से है जो अपनी शक्ति को सहेज कर आने वाले समय में अपने कार्यों से अपने महत्व को साबित करती है। जरूरी नहीं कि वो बलशाली हो, पर अपने बच्चे को बचाने के लिये वह यमराज से लड़ने के लिये भी तैयार हो जाती है। उसकी सहजता और चुप रह जाने की प्रवृत्ति को कमजोरी मानने वाले अकसर स्त्री शक्ति को समझ ही नहीं पाते। स्त्री की क्षमता को समझने की जरूरत आज हर किसी को है। घर की लक्ष्मी के रूप में बाहर निकलने पर नौकरी/व्यवसाय कर सशक्त पहचान बनाने वाली नारी आज महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर एक-दूसरे के विचारों, हौसलों और आत्मविश्वास को प्रबल बना रही हैं। बस जरूरत है अपनी अपार संभावनाओं को सुरक्षित और ऊंची उड़ान देने की, तभी वे अपने सुनहरे सपनों को सही मायने में पूरा कर सकेगी। उक्त कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं, सहायक प्रोफेसर अंजु सिंग, एवं वन स्टॉप सेटर से केस वर्कर आशा नन्दा, साक्षी पटवा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.