भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,जनता को 'भिखारी' कहने पर भाजपा सरकार और मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 5 से 15 मार्च तक प्रदेशव्यापी आंदोलन
जनता को 'भिखारी' कहने पर भाजपा सरकार और मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग
1.29 करोड़ बहनों के अधिकार छीनकर सरकार ने दिखाया महिला विरोधी चेहरा: कांग्रेस
शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
कांग्रेस का ऐलान – सड़क से सदन तक लड़ेगी जनता के हक की लड़ाई
6 मार्च को पुतला दहन, 8 मार्च को जिला स्तरीय धरना, 10 मार्च को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
भाजपा ने प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेला: कांग्रेस
महिला, किसान, युवा, बुजुर्ग – सबको उनके हक से वंचित कर रही भाजपा सरकार
जनता से माफी मांगे सरकार, नहीं तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन: कांग्रेस।
सत्ता के अहंकार में मोटे हो रहे आजपा को जनता अब लगने लगी है भिखारी कांवेस
प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख बहनों को जारी बना सरकार का महिला विरोधी चेहरा हुआ उजागर कांग्रेस
प्रवेश के शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था बबाल, महिलाओं किसानों और युवाओं से किये वादे पूरे करे सरकार कांवेस
भाजपा सरकार ने मप्र को विकसित कर दिया होता तो टोकना भर-भर कर आवेदन क्यों आते : कांग्रेब्स
भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से सबन तक, जिलों में प्रदर्शन और आंबोलन होंगे, पूरी भाजपा जनता से सार्वजनिक माफी मांगे : कांग्रेस
जनता को भिखारी बताने वाले सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें: कांग्रेस
भाजपा सरकार के खिलाफ 5 मार्च से 15 मार्च तक होंगे ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम
05 मार्च 2025
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार और सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताये जाने की ओछी मानसिकता, घृणात्मक निकृष्ट सोच और भाजपा सरकार की महिला, किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में मीडिया के समक्ष जनता की आवाज को बंदल करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया है। इसी तारम्यम में आज यहां पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को भिखारी कहें जाने पर सवाल उठाते हुये उसके मुखिया और मंत्रियों पर निशाना साधा गया है।
प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालत यह हो गये है कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है।
जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रहलाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हें भिखमंगा कहकर अपमानित किया। क्या महिलाओं को उनके अधिकार मांगने पर अपमानित किया जाएगा? मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल बताये कि भाजपा सरकार ने यदि प्रदेश को विकसित बना दिया होता तो रोकना भर-भर कर आवेदन लेकर जतना उनके सामने अपना हक और अधिकार मांगने के लिए क्यों जाती ?
भाजपा राज में जनता की बदहाली की भयानक तस्वीर प्रदेश में सामने आयी है। महिलाओं लिए अपमान कर उनका अधि की धनने की साजिश की जा रही है। सत्ता पाने के लिए लाइली बहना योजना धिकार पी००० रुपये देने का वादा करने वाली भाजपा ने लालच देकर उन्हें पहले 100 तहतपये दिये, 1,250 रू. दिए, और अब धीरे धीरे योजना से अपात्र बताकर महिलाओं को बंचित किया जा रहा है, उनका भविष्य अंधकार में डुबोया जा रहा है। महिलाओं को बजिगारी के कारण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें 'भिखारी' बताकर उनका मनोबल तोड़ने में लगी है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की कगार पर है, अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न दवाएं तक नहीं। मरीजों को इलाज नहीं मिलने के कारण वह परेशान होकर दम तोड़ रहे हैं। इलाज के लिए दर-चला अटक रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 साल की शिवराज सरकार और अब मोहन यादव की सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर हैं। गरीब जनता इलाज के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन जब सरकार से जनता अपनी परेशानियों के लिए आवेदन देती है तो बीजेपी के नेता जनता को भिखारी कहते हुये उनका अपमान कर रही है। यह वहीं भाजपा है जो वोट के लिए नतमस्तक होती है और सत्ता आने पर जनता को भिखारी बताती है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतनी मोटी हो गई है कि जनता उन्हें भिखारी लगने लगी है।
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बीते चार साल से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते छात्रों का भविष्य अंधकारमय है। छात्रों से भारी रकम वसूली जा रही है, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही है। लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली, जिससे गरीब और जरूरतमंद छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। तो क्या शिक्षा प्राप्त करना अब भीख मांगना हो गया ?
सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी, किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान, किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर है। क्या अन्नदाताओं को उनका हक मांगना भीख मांगना कहलाएगा? भाजपा ने किसानों 2700 के गेहूं, 3100 धान, 6000 सोयाबीन के देने के जो वादे किये थे उनका हक मांगना क्या भीख मांगना कहलाता है?
समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल रहा, 4-4, 6-6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गो और दिव्यांगजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही है।
भाजपा सरकार और मंत्री प्रह्लाद पटेल जवाब दें कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनका अपमान क्यों कर रहे हैं? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कब होगा? भाजपा बतायेगी कि 20 साल में मध्य प्रदेश को गरीबी और भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया ?
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन :-
कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लाक स्तर पर मप्र शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल का
पुतला दहन किया जायेगा, जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सहित ब्लाक, मण्डलम एवं सेक्टर के पदाधिकारीगण
और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। वहीं 8 मार्च को कांग्रेस के जिला
प्रभारी-सहप्रभारी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसजनों की मौजूदगी में जिला
मुख्यालयों पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की जायेगी। आगामी 10 मार्च को मप्र कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मप्र किसान कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया है। वहीं 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के मोर्चा संगठन / विभागों के अध्यक्षगणों द्वारा मप्र शासन के विभागीय
मंत्रियों से विभाग संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल
के इस्तीफे की मांग करेगी। तथा यह भी मांग करेगी कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यया जनता के विरोध में लिए तैयार रहें। महिलाओं, गरीबों, किसानों, छात्रों और बुजुर्गो को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कोई टिप्पणी नहीं