A description of my image rashtriya news जळगाव जामोद में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव लियाकत खान का भव्य जन्मदिन समारोह - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जळगाव जामोद में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव लियाकत खान का भव्य जन्मदिन समारोह

जळगाव जामोद में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव लियाकत खान का भव्य जन्मदिन समारोह

जळगाव जामोद, बुलढाणा: समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव लियाकत खान का जन्मदिन जळगाव जामोद में धूमधाम से मनाया गया। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बुलढाणा जिला अध्यक्ष सैय्यद नफीस सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लियाकत खान को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की। 

इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चेक कलीम, शौकत खान, शेख निजाम, शाहरुख पठाण, शेख जावेद, शेख रसूल, जावेद खान, विक्रम काझी, शहजाद खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
लियाकत खान को पार्टी कार्यकर्ताओं ने "युवा दिलों की धड़कन" और "शहर की आन-बान-शान" बताते हुए उनके मजबूत नेतृत्व और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस भव्य समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लियाकत खान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना की। पूरे आयोजन में जोश और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

शुभेच्छुक: (पत्रकार समीर शेख, शेगाव)


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.