148वीं वाहिनी सीआरपीएफ के जवानों ने हर्षोल्लास से मनाई होली
148वीं वाहिनी सीआरपीएफ के जवानों ने हर्षोल्लास से मनाई होली
मंडला। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 148वीं वाहिनी ने रंगों और उल्लास के महापर्व होली को पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि के सानिध्य में दिनांक 13 मार्च 2024 को पुलिस लाइन मंडला मैदान में होलिका दहन का आयोजन किया गया।
- वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में रंगों की बौछार के बीच जवानों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी अमित मिश्रा, उप कमांडेंट अरुण कुमार सिंह सहित वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
इस अवसर पर कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को रंग, उमंग, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देती है।कार्यक्रम के दौरान जवानों ने संगीत और होली गीतों के साथ उल्लास भरे माहौल में मिल-जुलकर इस पावन पर्व को यादगार बनाया। रंग-बिरंगे चेहरों और हंसी-खुशी के माहौल में 148वीं वाहिनी के जवानों ने यह संदेश दिया कि अनुशासन और कर्तव्य के साथ-साथ त्योहारों की खुशियों को भी पूरी तरह से जिया जाना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं