A description of my image rashtriya news मध्य प्रदेश में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन, 51 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मध्य प्रदेश में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन, 51 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

मध्य प्रदेश में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन, 51 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन।

संपादक राजू सिंह राठौड़ 9424525101


भोपाल, 6 फरवरी – मध्य प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अपनी 51 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपेंगे।

संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर शासन को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों में निराशा है।


संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने बताया कि इस संबंध में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस, मंडी कर्मचारी महासंघ, स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ, अजेक्स, अपेक्स संघ, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, लिपिक वर्गीय संघ सहित सभी घटक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से मांग की कि शासन कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करे। साथ ही, अधिक से अधिक कर्मचारियों से इस प्रदर्शन और ज्ञापन में शामिल होने की अपील की गई है।

7 फरवरी को शाम 5:00 बजे संयुक्त मोर्चा के सभी घटक दल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.