एनएच 30 के हिंगना पुल में अनियंत्रित होकर पलटा ट्
- एनएच 30 के हिंगना पुल में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
- घंटो फंसे रहे वाहन, चार किमी लगा रहा लंबा जाम
मंडला नेशनल हाइवे 30 मार्ग में बसे बीजाडांडी स्थित हिंगना पुल में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुल में ट्रक पलटने से करीब पांच घंटे जाम लगा रहा। जाम लगने से यातायात बाधित रहा। यात्री वाहन जाम में फंसने से परेशान होते है। सुबह करीब 11 बजे के बाद पुल में पलटे ट्रक को बड़ी मशक्कत के बाद अलग किया गया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
जानकारी अनुसार मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग में सुबह करीब पांच बजे जबलपुर से मंडला की तरफ जा रहा ट्रक क्रमांक एचआर 61 डी 5068 एक डाक पार्सल लेकर जा रहा था। तेज रफ्तार में होने के कारण सुबह जबलपुर मंडला के बीच बीजाडांडी क्षेत्र में बने हिंगना पुल में अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग से टकरा गया। जिसके कारण ट्रक पुल में आडा पलट गया। पुल के बीच में ट्रक पलट जाने से हाईवे के दोनो तरफ वाहनों की कतार लग गई। सुबह करीब 11 बजे तक करीब चार किलोमीटर लगा जाम लग गया। यात्री वाहन में सवार यात्री परेशान होते रहे।
बताया गया कि पुल में वाहन पलटने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुल में पलटे ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया। बड़ी मशक्कत के बाद पुल से ट्रक को अलग किया गया। जिसके बाद नेशनल हाईवे मार्ग में यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान यहां से गुजरने वाले यात्रियों और वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं