न्यायालय परिसर नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का किया गया आयोजन
न्यायालय परिसर नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का किया गया आयोजन
नैनपुर - माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 दिसंबर 2024 को न्यायालय परिसर नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण कर संपत्ति कर, जलकर, दुकान /प्लाट किराया, अग्निशमन की कुल बकाया राशि 27,53,635 के विरुद्ध 4,95,743 रुपए की राशि वसूल की गई ।उक्त लोक अदालत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस , राजस्व उप निरीक्षक प्रेम कुमार चौटेल यशवंत रजक, रोहित चौटेल, ऋषि चंद्रोल तनुज चौटेल इंदर चंद नंदा नसीम खान रंजन राजपूत कंचन डेहरिया नमेश राज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं