नवांकुर संस्था ने किया रुझनी नदी में बोरी बंधान व श्रमदान
नवांकुर संस्था ने किया रुझनी नदी में बोरी बंधान व श्रमदान
नैनपुर - 7 दिसम्बर 2024 दिन शानिवार को मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला मंडला के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी जी व ब्लॉक समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया जी के निर्देशन में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा पोषित सेक्टर क्र 02 पिंडरई की चयनित नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के द्वारा सेक्टर की *ग्राम पंचायत छतरवाड़ा की रुझनी नदी के कोहा घाट की साफ-सफाई कर प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवन व संरक्षण हेतु बारहमासी पानी की उपलब्धता बनी रहे,जिससे ग्रामीणों को फसलों की सिंचाई, दैनिक उपयोग,पशुओं व जानवरों को वर्षभर पानी मिलता रहे। इस कड़ी में जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान कर श्रमदान किया गया।* नदी ,नालो के जल स्रोतों को बचाये रखने हेतु नदी को स्वच्छ व निर्मल सहेजने की बात पर चर्चा कर गांव में पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु जन समुदाय को जल-जीवन मिशन के महत्व व पानी को संरक्षित करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सेक्टर 2 पिंडरई से नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के से सचिव संतोष कुमार भांवरें, कार्यक्रम समन्वयक ईश्वर प्रसाद भाँवरें,प्रहलाद भाँवरें,सेक्टर 01 नैनपुर से सुभाष बंशकार,सेक्टर 3 डिठौरी से विनय तिवारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छतरवाड़ा से सचिव प्रेम सिंह धुर्वे ,सदस्य दुर्गेश मर्सकोले,मनीष वरकड़े, विजयकांत वरकड़े, सुजीत मसराम,पटवारी रामकुमार झारिया, समाजसेवी विकास पटेल, जसवंत परते,ग्राम ओहनी से समिति अध्यक्ष ग्यारसी इनवाती सचिव संगीता मिश्रा, बीएसडब्ल्यू छात्रा संध्या धुर्वे, मासूम धुर्वे, शिवानी,ग्राम की स्वयं सहायता समूहों की दीदी सेवकली परते, रामबाई यादव व ग्राम के समाजसेवियों का सराहनी सहयोग रहा।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं