नगर की बेटी गणतंत्र दिवस परेड शिविर दिल्ली कर्तव्य पथ के लिए हुआ चयन, नगर, जिले एवम संभाग के नाम किया रोशन
- नगर की बेटी गणतंत्र दिवस परेड शिविर दिल्ली कर्तव्य पथ के लिए हुआ चयन, नगर, जिले एवम संभाग के नाम किया रोशन
- दिल्ली कर्तव्यपथ में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में शामिल हो कर नैनपुर नगर की बेटी प्राची झारिया देंगी राष्ट्रपति को सलामी
नैनपुर - नगर की प्राची झरिया लामता महाविद्यालय की छात्रा का दिल्ली में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 में चयन हुआ है। नैनपुर नगर की बेटी एक छोटे से परिवार से प्राची झारिया शासकीय महाविद्यालय लामता में बी एस सी फोर्थ ईयर की छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की बहुत होनहार स्वयंसेविका है। गणतंत्र दिवस परेड शिविर की चयन प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू होती है।
मध्यप्रदेश से 8 स्वयंसेवको का चयन हुआ, जिसमे 4 स्वयंसेवक तथा 4 स्वयंसेविका है। तथा मध्यप्रदेश से सर्वाधिक स्वयंसेवकों का चयन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से हुआ जिसमे 2 स्वयंसेवक सचिन पटेल तथा निरंजन बिसेन 1, एवम संभाग में सिर्फ स्वयंसेविका प्राची झारिया हैं। सेन्ट्रल जॉन से 40 स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे। तथा 26 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सलामी देने का अवसर इन्हें मिलेगा। विगत 4 वर्षों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लामता के द्वारा प्राची झरिया गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल हो रही है प्राची झारिया लामता कॉलेज की पहली स्वयंसेविका है जो गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होगी।
कोई टिप्पणी नहीं