A description of my image rashtriya news मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत वार्ड में किया गया भ्रमण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत वार्ड में किया गया भ्रमण

 



मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत वार्ड में किया गया भ्रमण


नैनपुर- शासन निर्देशानुसार भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ में लक्ष्य अनुसार शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में वार्ड भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रमण में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई जिस क्रम में वार्ड क्रमांक 13 के निवासी श्री गुलाम उइके की पुत्री को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदान किया गया।





उक्त भ्रमण में अध्यक्ष  कृष्णा पंजवानी पार्षद  नितिन ठाकुर  मोहित कांत झारिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी  लक्ष्मण सिंह सारस जी राजस्व उप निरीक्षक  प्रेम कुमार चौटेल जी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस उपरान्त अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी जी एवं पार्षद श्री राजाराम शर्मा जी द्वारा असंगठित क्षेत्र के संबल योजना के हितग्राहियों की मृत्यु उपरांत उत्तराधिकारी सरिता नामदेव वार्ड क्रमांक 3  रतन नामदेव वार्ड क्रमांक 11,  शकुन यादव वार्ड क्रमांक 15 के घर पहुंच कर प्रत्येक हितग्राहियों को ₹5000 की अंत्येष्टि सहायता राशि का लाभ प्रदान किया गया। एवं परिवार के सदस्यों का कुशल क्षेम जाना गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.