नावरा हाट बाजार में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
नावरा हाट बाजार में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
बुरहानपुर: पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर नेपानगर थाना क्षेत्र के नावरा पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने शुक्रवार दोपहर एक बजे नावरा हाट बाजार में ग्रामीणों को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान मनीष पटेल ने आम जनता को साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में ठग कई तरीकों से लोगों को निशाना बनाते हैं। जैसे- फर्जी कॉल, लिंक या ऑफर के जरिए निजी जानकारी हासिल करना।
उन्होंने ग्रामीणों को इन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की सलाह दी:
1. किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
2. अपने बैंक अकाउंट या ओटीपी की जानकारी किसी से साझा न करें।
3. सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और अपनी गोपनीयता की रक्षा करें।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना:
यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर घटना की जानकारी दें।
यह जागरूकता अभियान ग्रामीणों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और संदिग्ध मामलों में बिना देरी के सूचना दें।
इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और साइबर अपराध से बचाव के लिए दी गई जानकारी को बेहद उपयोगी बताया।
कोई टिप्पणी नहीं