A description of my image rashtriya news महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

 


महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया आयोजित


नैनपुर - महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक हम होंगे कामयाब कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इस पखवाड़ा अंतर्गत कार्य स्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी गई। यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम(POSH ACT),महिलाओं को कार्य स्थल पर सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु चर्चा की गई। महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए लिंग चयन  आधारित गर्भपात और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए PC & PNDT के संबंध एक जागरूकता कार्यक्रम ,रैली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.