गोर बंजारा सेवा समिति: सेवालाल महाराज मंदिर निर्माण के लिए 27 लाख से अधिक की घोषणा, 8.88 लाख की नगद राशि एकत्रित,संत शिरोमणी सेवालाल महाराज मंदिर निर्माण: ग्रामवासियों का उत्साह, दान में उमड़ा सहयोग
गोर बंजारा सेवा समिति: सेवालाल महाराज मंदिर निर्माण के लिए 27 लाख से अधिक की घोषणा, 8.88 लाख की नगद राशि एकत्रित,
संत शिरोमणी सेवालाल महाराज मंदिर निर्माण: ग्रामवासियों का उत्साह, दान में उमड़ा सहयोग
बुरहानपुर: गोर बंजारा सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणी सेवालाल महाराज के मंदिर निर्माण हेतु जिले स्तर पर धन संग्रह का अभियान तेज हो गया है। समिति ने इसके लिए तीन टोलियां बनाई हैं, जो जिले के विभिन्न गांवों में संपर्क कर धन संग्रह कर रही हैं।
टोली क्रमांक 1 के प्रभारी और गोर बंजारा सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री किशोर जाधव ने बताया कि उनके द्वारा आवंटित गांवों में रात्रि के समय जनसंपर्क किया जा रहा है। इस दौरान न केवल धन संग्रह किया जा रहा है, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भाव, और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही हिंदू धर्म को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया जा रहा है।
*सप्ताहभर में अद्भुत सफलता*:
समाज जनों द्वारा ₹27,06,311/- की घोषणा की गई है।
किशोर जाधव ने बताया: यह सफलता सभी टोलियों की सक्रियता, समर्पण, और जिम्मेदारी के कारण संभव हो पाई है। अन्य दो टोलियां भी जिले के विभिन्न गांवों में जाकर समाज से संपर्क कर धन संग्रह में जुटी हुई हैं।
यह अभियान केवल धन संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट करने और बंजारा संस्कृति को संरक्षित व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गोर बंजारा सेवा समिति के इस प्रयास से सेवालाल महाराज का मंदिर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह अभियान समाज में एकजुटता और सेवा भावना का आदर्श उदाहरण पेश कर रहा है।
संत शिरोमणी सेवालाल महाराज ट्रस्ट के उपाध्यक्ष किशोर जाधव के नेतृत्व में*, भीमा राठौड़, भागवत पवार, अर्जुन गौर, अर्जुन जाधव, अजय राठौड़, अशोक राठौड़, विजय राठौड़, त्रिलोक राठौड़ ,दीपक सर, अनिल सर, सुभाष सर, दिनेश राठौड़, कैलाश राठौड़ समेत पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया। कड़ाके की ठंड में भी यह टीम गांव-गांव जाकर दान एकत्रित कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं