A description of my image rashtriya news अनियंत्रित होकर पलटी बस 1 मृत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अनियंत्रित होकर पलटी बस 1 मृत

  


अनियंत्रित होकर पलटी बस 1 मृत  

30 से अधिक यात्री थे सवार, एक युवक की मौत

मोहगांव थाना के मंडला डिंडौरी मार्ग में गुप्त गंगा अंडियादर के पास हुआ हादसा


मंडला. मंडला जिले के मोहगांव विकासखंड अंतर्गत मंडला डिंडौरी मार्ग में शनिवार सुबह करीब 11 बजे गुप्त गंगा  अंडियादर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घायल यात्रियों को मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। 



जानकारी अनुसार मोहगांव थाना क्षेत्र में मंडला डिंडौरी मार्ग में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस खचाखच भरी हुई थी। यात्री बस ग्राम भलवारा से मंडला जा रही थी। इसी दौरान मोहगांव थाना क्षेत्र के गुप्त गंगा अंडियादर के पास सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी खचाखच भरी बस क्र्रमांक एमपी 51 पी 2531 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मोहगांव पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर मोहगांव थाना प्रभारी क्रांति कुमार ब्रम्हे अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 



हादसे के बाद मची अफरा तफरी :

  • सड़क हादसे में सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी सीएल वर्मा समेत प्रशासनिक अमला स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गया। जहां घायलों की जानकारी लेते हुए तत्काल गंभीर घायलों को मंडला जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।  यात्रियों ने बताया कि बस पूरी तरह भरी हुई थी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को बाहर निकाला जा सका। हादसे के दौरान मंडला डिंडौरी मार्ग में जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। हादसे की जांच पुलिस कर रही है।  पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लेकर  हादसे की जांच शुरू कर दी है।  


दो दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल :

बताया गया कि यात्री बस हादसे में गुरुदेव 19 वर्ष पिता भूरा यादव निवासी रमपुरी की मौत हो गई है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि इस हादसे में बस में सवार करीब 33 यात्री घायल हुए है। जिन्हें मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें 4 गंभीर घायलों में प्रमोद सक्सेना निवासी छतरपुर, सुकरती बाई निवासी ग्राम चाबी, रमेश बैरागी 55 वर्ष और चंद्र सिंह 28 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.