A description of my image rashtriya news निवास पुलिस की गिरफ्त में 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

निवास पुलिस की गिरफ्त में 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी

 


  • निवास पुलिस की गिरफ्त में 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी
  • विभिन्न धाराओं के तहत निवास न्यायालय में दर्ज है प्रकरण

मंडला. अपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए मंडला पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना और चौकियों के प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी वारंटो की तामीली करने एवं लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये निर्देश दिए गए है। थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार अभियान चलाकर फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

जानकारी अनुसार फरार चल रहे और गिरफ्तारी वारंटियों और अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही के लिए मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निवास निरीक्षक वर्षा पटेल के द्वारा टीम गठित कर फरार वारंटियो की गिरफ्तार के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान अंतर्गत माननीय न्यायालय निवास में चल रहे विभिन्न धाराओं के प्रकरणों के फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने का अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत फरार स्थाई वारंटी सतीश मरावी पिता कमल सिंह मरावी 30 साल निवासी छिदगांव जो विगत 06 साल से फरार चल रहा था। फरार वारंटी सतीश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना निवास के सहायक उप निरीक्षक अरुण आर्मो, आरक्षक सेमसिंह, बुद्द् सेन मरावी की मुख्य भूमिका रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.