A description of my image rashtriya news उगली, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का किया जा रहा हे भव्य आयोजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

उगली, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का किया जा रहा हे भव्य आयोजन

 


  • उगली, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का किया जा रहा हे भव्य आयोजन 

  • नैनपुर के सुविख्यात साहित्यकार-कवि-गीतकार प्रोफेसर डॉ राजेश ठाकुर जी महफ़िल में लगाएंगे चार चांद 

  • कवियों की कविताएं सबसे जुदा न हम समझे ना तुम समझे

सिवनी - कहां जाता है कि इस दुनिया में जो सबसे अलग होता है वह पागल कहलाता है और जो पागलपंती से भी परे होता है वह कवि कहलाता है कैसे 

सिवनी जिले के अंतिम छोर में पवित्र सलिला वैनगंगा के पावन तट पर बसा बहुत ही प्यारा नगर है उगली। उगली सांस्कृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध नगर है।‌ उगली गौरवशाली भव्य आयोजनों के लिए जाना जाता है।‌  इसी कड़ी में बुधवार दिनांक 09/10/2024 को श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति,चौक बाजार, उगली, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।‌इस कवि सम्मेलन में भिलाई छत्तीसगढ़ से विख्यात कवि निशा आनंद तिवारी,  ललितपुर उत्तरप्रदेश से श्री वीरेन्द्र विद्रोही, भोपाल से सुनील केहरी, मुलताई से  दीपक साहू सरस, अमरवाड़ा से विनोद अंजान के साथ ही नैनपुर के सुविख्यात साहित्यकार-कवि-गीतकार प्रोफेसर डॉ राजेश ठाकुर  महफ़िल में हजार चांद लगायेंगे। कार्यक्रम की शुरुवात सिरेपार कवियों के द्वारा रात आठ बजे किया जावेगा

  • इस भव्यतम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के श्रवणलाभ के लिए साहित्य प्रेमियों, कविता प्रेमियों से श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति,चौक बाजार, उगली, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) ने अनुरोध किया है कि दूर-दूर से आकर  पधारकर सुनकर आनंदपूर्ण होकर इस कवि सम्मेलन को सफल बनाएं ।

  • इस भव्य कार्यक्रम ये हे सूत्रधार :  इस भव्य कार्यक्रम के सूत्रधार राजेश बिसेन प्राचार्य,  हरीश बिसेन अध्यक्ष दुर्गा उत्सव समिति उगली,  अजय भगत उपाध्यक्ष जिला मेडिकल एसोसिएशन सिवनी, राजेश तिवारी, अध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ  केवलारी,  आशीष अग्रवाल, आशीष ट्रेडर्स उगली एवं मित्र मंडल आदि हे

आम जनता से सादर कविरूप अनुरोध किया गया हे कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सुनने उगली अवश्य पधारें तथा दिग्गज कवियों की सिरेपार रचनाओं को अवश्य और जरूर सुनें

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.