A description of my image rashtriya news नैनपुर नगर पालिका परिषद के 2 वर्ष पूर्ण होने पर संपत्ति उईके पीएचई मंत्री मध्य प्रदेश ने दी करोड़ों की सौगात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नैनपुर नगर पालिका परिषद के 2 वर्ष पूर्ण होने पर संपत्ति उईके पीएचई मंत्री मध्य प्रदेश ने दी करोड़ों की सौगात

 


  • नैनपुर नगर पालिका परिषद के 2 वर्ष पूर्ण होने पर संपत्ति उईके पीएचई मंत्री मध्य प्रदेश ने दी करोड़ों की सौगात
  • तिराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगा ध्वज का किया गया लोकार्पण 
  • क्रमांक 14 में कायाकल्प योजना अंतर्गत करोडो की लागत की सीसी रोड का भूमि पूजन

नैनपुर - नैनपुर नगर पालिका परिषद के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री श्रीमती संपत्तिया उईके ने कई करोड़ की योजनाओं की सौगात नैनपुर वासीयो को दी। जिसमें सबसे पहले 5 करोड़ की लागत से सर्वसुविधा युक्त नए बस स्टैंड का निर्माण जल्द ही चालू किया जाएगा, वार्ड क्रमांक 14 में कायाकल्प योजना अंतर्गत करोडो की लागत की सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इसके पहले मंडला सिवनी बालाघाट साईं ढाबा तिराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगा ध्वज का लोकार्पण किया गया। इसके बाद मंत्री महोदया ने जायसवाल परिसर में नए बीकानेर मिष्ठान भंडार का फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया ।




 इसके बाद देर से पहुंची मंत्री महोदया नगर पालिका नैनपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर उन्होंने कहा कि वे नैनपुर एवं मंडला को बेहतर बनाने और सुविधाएं देने के लिए कई शासकीय योजनाओं को जनहित में लागू करने का प्रयास कर रही है। और जल्द ही नैनपुर और मंडला को शासन की कई बड़ी योजनाओं का फायदा मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि नैनपुर में लंबे समय से की जा रही सेंट्रल स्कूल की मांग को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नैनपुर में गीता धाम निर्माण के लिए 5 करोड रुपए देने की घोषणा की। वही नैनपुर में नई चौपाटी का निर्माण बहुत जल्दी शुरू किया जाएगा। नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने भी नगर पालिका के 2 वर्ष के कार्यकाल को बहुत बेहतर बताया। और बताया कि परिषद द्वारा जनहित में कई कार्य किए गए हैं। इस कार्यक्रम में मृत्यु सहायता राशि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भी शेष राशि का चेक प्रदान किया गया।  नगर का नाम रोशन करने वाले विभिन्न विधाओं के खिलाड़ी, छात्र-छात्राओं को मंत्री महोदया ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। वही नगर के वृद्ध जनों का भी उन्होंने शाल श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर उनका भी सम्मान किया।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.