A description of my image rashtriya news कलेक्टर ने किया कृषक सुविधा केन्द्र मानिकसरा का निरीक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कलेक्टर ने किया कृषक सुविधा केन्द्र मानिकसरा का निरीक्षण





 कलेक्टर ने किया कृषक सुविधा केन्द्र मानिकसरा का निरीक्षण 



  मंडला -कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कृषक सुविधा केन्द्र मानिकसरा का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों के लिए उपयुक्त खाद, बीज एवं कृषि यंत्र सहित केन्द्र के बारे विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य के लिए उत्तम सुविधा उपलब्ध कराएं जाए। जिससे खेती करने में सहायता मिल सके। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी उमेश कुमार सिंगरौरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 कलेक्टर ने कहा कि कोदो-कुटकी एवं मक्का जैसे लोकल प्रोटेक्टर को प्रोसाहित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि अच्छी पैकिंग करें। स्व सहायता समूह की दीदियों को भी शामिल करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानो को जैविक खेती करने के लिए प्रोसाहित करे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.