A description of my image rashtriya news भारी बारिश के चलते मंडला जिले में ये रास्ते हैं अवरुद्ध जानकारी के लिए जरूर पढ़े - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भारी बारिश के चलते मंडला जिले में ये रास्ते हैं अवरुद्ध जानकारी के लिए जरूर पढ़े





 *


 भारी बारिश के चलते मंडला जिले में ये रास्ते हैं अवरुद्ध जानकारी के लिए जरूर पढ़े 


मंडला पुलिस की आमजन से अपील*


*अतिवर्षा के कारण अवरूद्ध रास्तों पर सफर करने से बचें, नदी नाले के किनारे व जलभराव वाले स्थानों में कृपया न FC जायें*


*श्रद्धालु जन जलस्तर घटने तक नर्मदा जी के किसी भी घाट पर धार्मिक क्रिया हेतु ना जाएं।*


*पर्यटन की दृष्टि से किसी भी स्थल पर ना जाएं*


*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें*



मंडला जिले व समीपस्थ जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के अधिकतर नदी नाले उफान पर हैं एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित हैं, जिससे कई मार्ग अवरूद्ध हैं। अत: मंडला पुलिस की आमजन से अपील हैं कि बाढ़ से अवरूद्ध रास्ते से यात्रा न करें। अवरूद्ध/बंद रास्तों की जानकारी:- 

*1. मवई मंडला मार्ग:-* कुडेला गहरनाला क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरूद्ध हैं। 

*2. नैनपुर सिवनी मार्ग:-* बैनगंगा नदी पर बाढ़ होने से मार्ग पूर्णतः बंद हैं। 

*3. मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर मार्ग:-* कन्हार व बंजर नदीं में बाढ़ होने से मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर जाने वाला रास्ता बंद हैं। 

*4. चाबी से घुघरी मार्ग:-*  करिया नाला में पानी होने से झंडा टोला से चाबी मार्ग बंद हैं। 

*5. मंडला से डिंडौरी मार्ग:-* कापा नाला थाना मोहगांव में बाढ़ से मंडला से डिंडौरी मार्ग बंद हैं। 

*6. मंडला रामनगर मार्ग:-* नर्मदा नदी में बाढ़ होने से रामनगर होते हुए घुघरी जाने का रास्ता पूर्णतः बंद हैं। 

*7. घुघरी से सलवाह:-* बुढनेर नदीं के उफान पर होने से घुघरी से सलवाह रोड़ पूर्णतः बंद हैं। 

*8. बंजर नदी में बाढ़ होने से* मंडला से हिरदेनगर व बंजर नदी में पडने वाले रास्ते पूर्णतः बंद हैं।


मंडला पुलिस की आमजन से आग्रह  है कि दो दिन से जारी अति वर्षा के चलते नर्मदाजी एवं अन्य नदी नालों के घाटों व मुहानों के पास ना जायें न हीं पुल पार करें, ऐसे स्थानों पर न जाये जहां जल का भराव हो सकता है, ये जानलेवा हो सकता हैं।



*मंडला पुलिस मोबाइल नंबर:-* डायल 100, कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 07642-250613, 7587617102

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.