कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नवागत चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नवागत चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी
- चिकित्सकों को जिले में सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा
- डॉ. निशावती गौड़, डॉ. स्मृति चौहान, डॉ. कमलेश नागेश्वर को सिविल अस्पताल नैनपुर सेवा हेतु
मंडला - कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंडला जिले में संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं के द्वारा नियुक्त 29 बंधपत्र चिकित्सकों को उनकी पदस्थापना पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को जिले में सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है।
नवागत चिकित्सक डॉ. राहुल झारिया, डॉ. रविराज कुशराम, डॉ. मानसी मिश्रा, डॉ. अभिषेक मार्को, डॉ. अवनि गौर, डॉ. स्नेहा कोरी, डॉ. प्रगति शाक्या को जिला चिकित्सालय मंडला आवंटित किया गया है। डॉ. निशावती गौड़, डॉ. स्मृति चौहान, डॉ. कमलेश नागेश्वर को सिविल अस्पताल नैनपुर, डॉ. मनीष ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया, डॉ. ख्याति राकेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर बिछिया, डॉ. देवेन्द्र पटैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिझौरा बिछिया, डॉ. सुभम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया, डॉ. सावित्री मुवेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरहली घुघरी, डॉ. सूरजमल नारगवे, डॉ. नेहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी, डॉ. ऋषभ सिंगौर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगांव, डॉ. मिताली डामौर, डॉ. प्रगति रोमड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज, डॉ. अर्थम शर्मा, डॉ. भूमिका शुक्ला, डॉ. निखिल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी, डॉ. अभिषेक निगम को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगांव बीजाडांडी, डॉ. दीपक पंद्रे, डॉ. अदिति वरकड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास, डॉ. जीवन, डॉ. अजय कुमार मड़ावा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई और डॉ. अमन झारिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंजनी मवई आवंटित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं