A description of my image rashtriya news मंत्री उइके ने निवारी पंचायत नैनपुर में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मंत्री उइके ने निवारी पंचायत नैनपुर में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया

 




  • शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ेंगी - मंत्री संपतिया उइके

  • मंत्री  उइके ने कॉलेज में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया




 नैनपुर - प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि महाविद्यालय नैनपुर में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण होने से विद्यार्थियों को तकनीकि शिक्षा मिलेगी। तकनीकि शिक्षा वर्तमान युग में अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इन योजना का लाभ उठाकर कोई भी विद्यार्थी चिकित्सा शिक्षा, तकनीकि शिक्षा सहित उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है। मंत्री  संपतिया उइके शनिवार को महाविद्यालय नैनपुर में आयोजित कम्प्यूटर कक्ष के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते, नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  विनोद मरावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। मंत्री  संपतिया उइके ने दीप प्रज्वलित कर कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम को सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियांे को आगे बढ़ने के लिए वर्तमान युग में तकनीकि शिक्षा का महत्व बताया।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.