A description of my image rashtriya news मंडला जिले में स्वच्छता पखवाड़े की उड़ रही धज्जियां: बिंझिया शारदा कॉलोनी में लगा कचरे का ढेर* देखे विडिओ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मंडला जिले में स्वच्छता पखवाड़े की उड़ रही धज्जियां: बिंझिया शारदा कॉलोनी में लगा कचरे का ढेर* देखे विडिओ

 



*मंडला जिले में स्वच्छता पखवाड़े की उड़ रही धज्जियां: बिंझिया शारदा कॉलोनी में लगा कचरे का ढेर* देखे विडिओ 

बिंझिया शारदा कॉलोनी में स्थिति अत्यंत चिंताजनक 

मंडला जिले में स्वच्छता चल रहा है, पखवाडा 


मंडला-  जिले में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है, लेकिन शहर की हालत देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता कि इस अभियान का कोई असर हो रहा है। मंडला शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जो न केवल स्वच्छता अभियान का मजाक बना रहे हैं, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। 



विशेष रूप से बिंझिया शारदा कॉलोनी में स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। यहां पर नगरपालिका के कर्मचारी नियमित रूप से साफ-सफाई के लिए नहीं आते हैं, जिससे कचरे का ढेर हर समय लगा रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। स्च्छता पखवाड़ा केवल कागजों तक सीमित न रह जाए, इसके लिए नगरपालिका और संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और शहर की साफ-सफाई पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.