A description of my image rashtriya news चार युवकों को 02 लाख का 18 किलो गांजा सहित किया गिरफ्तार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

चार युवकों को 02 लाख का 18 किलो गांजा सहित किया गिरफ्तार

 



चार युवकों से 02 लाख का 18 किलो गांजा जब्त


टिकरिया पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा गांजा तस्करों को18 किलो गांजा के साथ दो मोटरसाइकिल  जब्त


मंडला --  मंडला जिले के नारायणगंज के थाना टिकरिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई करते हुए चार व्यक्ति को गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। गांजा तस्करों के पास से करीब 18 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 02 लाख 16 हजार रूपए बताई गई है। चारों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना पुलिस कर रही है।

टिकरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 30 किनारे माढ़ोगढ़ मार्ग के पास ग्राम कुडमैली में 04 संदिग्ध लड़के विमल व राजश्री के बड़े चैन वाले थैले में गांजा के पैकैट रखे है, जिसकी बेचने की चर्चा आपस में कर रहे है। मुखबिर ने बताया कि ये युवक हाईवे मार्ग के किनारे माढोगढ रोड के पास थैला लेकर खडे है जो किसी का इंतजार कर रहे है। इसकी सूचना टिकरिया पुलिस ने अपने वरिष्ट अधिकारियो को दी। थाना प्रभारी टिकरिया निरीक्षक गोपाल घासले ने घटना स्थल पर मुखबिर के बताये गये हुलिया के आधार पर चार व्यक्ति दिखाई दिये जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की। इन व्यक्तियों को पुलिस ने घेराबंदी करके टिकरिया पुलिस ने पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।


चारो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछा गया। जिसमें इन्होंने योगेश साहू पिता रमेश साहू 28 साल निवासी बिझिया कटरा मंडला, रोहित नन्दा पिता लेखराम नन्दा 19 साल निवासी वार्ड 21 मंगलेश्वर मंदिर ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर मंडला, अनिकेत पिता ब्रजमोहन नन्दा 21 साल निवासी वार्ड 21 मंगलेश्वर मंदिर ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर मंडला, राजेश झारिया पिता गुड्डू झारिया 20 साल निवासी ग्राम पेटेगांव थाना महाराजपुर मंडला निवासी बताया गया। आरोपी योगेश साहू के पास से एक नीले रंग की राजश्री पान मसाला का थैले से 09 पैकैट मादक पदार्थ के एवं आरोपी रोहित नन्दा के पास एक लाल सफेद रंग का विमल पान मसला के थैले में 09 पैकेट मादक पदार्थ कुल 18 पैकैट प्रत्येक का वजन एक एक किलो कुल 18 किलो मादक पदार्थ मिले। वहीं आरोपी अनिकेत नन्दा, राजेश झारिया से घटना में प्रयुक्त की गई दो मोटर सायकिल समक्ष गवाहो के जब्त की गई।


जबलपुर बेचने जा रहे थे गांजा 

पुलिस ने बताया कि गांजा की तस्करी में आरोपियो को पृथक पृथक गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनो को दी गई। आरोपियो पर संगठित रुप से एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी योगेश साहू ने गांजे के संबंध में बताया कि उक्त गांजा नीरज ताम्रकर निवासी नाव घाट बुधवारी के द्वारा गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से जबलपुर ले जाने के लिए देना बताया।



 कार्यवाही में रही इनकी  की विशेष भूमिका 


 अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई करने के दौरान टिकरिया थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल घासले, उनि लक्ष्मीचंद चौदरी, सउनि. बिसराम कटरे, सउनि नारायण ताराम, प्र.आर. सालिकराम उईके, दिनदयाल गोठरिया, आरक्षक कैलाश उपाध्याय शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.