मंडला जिले के कुछ ग्राम पंचायतों में- ठेकेदार बने उप सरपंच-
मंडला जिले के कुछ ग्राम पंचायतों में- ठेकेदार बने उप सरपंच-
ग्राम पंचायतों में बना रहे- पुलिया- सीसी रोड- व स्टाप डेम-
निर्माण कार्य के नाम किया जा रहा भारी भ्रष्टाचार
मण्डला - नैनपुर - खबर मंडला जिले से है- जंहा हर शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार व तानाशाही चरम पर है- शिक्षा विभाग से लेकर स्वास्थ्य विभाग- राजस्व विभाग- जनपद पंचायत सहित अन्य हर शासकीय संस्थानों में भ्रष्टाचार का खेल जारी है- जो किसी से छुपा नही है- किंतू आइए आज हम मंडला जिले के ग्राम पंचायतों में चल रहे भ्रष्टाचार की एक नई कहानी बंया करते हैं- बताते चलें की जिले के कुछ ग्राम पंचायतों में- उप सरपंच ठेकेदार बने हुए हैं- और ग्राम पंचायत में चाहे- पुलिया बनाना हो- सीसी रोड बनाना हो- कोई भवन बनाना हो- या फिर चेक डेम या स्टाप डेम बनाना हो- ऐ सब काम उप सरपंच साहब करते हैं- और यह खेल विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों पर विगत कई वर्षों से जारी है- इतना ही नहीं विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों की कुछ वार्ड कई पंच वर्षीय से पुरूषों के लिए आरक्षित है बंहा कोई बदलाव नहीं किया जाता- और उन वार्डों पर कुछ विशेष लोगों का कब्जा है जो हर बार लाखों रुपए खर्च कर- उप सरपंच बन जाते हैं- और फिर ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास के लिए आए करोडों रूपए को निर्माण कार्य के नाम फर्जी बिल बाउचर लगाकर व घटिया व गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कर आहरण कर लेते हैं- विकास खंड मोहगांव के कुछ ग्राम पंचायतों के उप सरपंचों की तो ऐ कहानी है की- उक्त व्यक्ती उप सरपंच बनने के पूर्व मजदूरी करते थे- व खेती किसानी कर अपना जीवन यापन करते थे किंतू- उप सरपंच बनने के बाद उनका इतना विकास इतना विकास हुआ की आज- की एक समय मजदूरी करने बाला ब्यक्ति की बडे लोगों में गिनती होने लगा- साहब ट्रेक्टर ले लिए- जेसीबी.मशीन ले लिए- लाखों रुपए का बैंक बैलेंस बना लिए- अतः जिला के सम्वेदनशील कलेक्टर महोदया से विनम्र आग्रह है की- विकास खंड के ऐंसे कुछ ग्राम पंचायतों के उप सरपंचों की- उप सरपंच बनने के पूर्व की समपत्ती की जांच कराई जाए व उप सरपंच बनने के बाद बनाए गए प्रापर्टी की जांच कराई जाए- कि उप सरपंच बनने के पूर्व तो हाल बेहाल था- किंतू उप सरपंच बनने के बाद ऐ आए कंहा से हुआ- उप सरपंच बनने के बाद इनका ऐंसा कौन सा बिजनेस चालू हो गया कि देखते ही देखते- मजदूर से ठेकेदार बन गए- ऐ एक गम्भीर व जांच का विषय है
कोई टिप्पणी नहीं